अशोक पाण्डेय बने जन सेवा स्वाभिमान ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष

बिलासपुर, 18 सितंबर 2026। जन सेवा, स्वाभिमान और समाज कल्याण के क्षेत्र में सक्रिय संस्था जन सेवा स्वाभिमान ट्रस्ट, देहरादून ने संगठन विस्तार करते हुए बड़ा निर्णय लिया है।

ट्रस्ट के मुख्यालय द्वारा जारी नियुक्ति पत्र क्रमांक 0084 / जन सेवा स्वा. ट्र. / देहरादून / 2026, दिनांक 18/09/2026 के अनुसार डॉ. अशोक पाण्डेय को छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।

नियुक्ति पत्र में ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि डॉ. पाण्डेय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में जन सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वाभिमान से जुड़े कार्यों को नई गति मिलेगी। प्रदेश में संगठन को मजबूत करने और जनहित के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है।

इस नियुक्ति पर प्रदेश भर से बधाई संदेशों का सिलसिला शुरू हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *