अवैध नशे के खिलाफ कार्यवाही की गयी निजात अभियान के तहत

बिलासपुर . पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना पचपेड़ी द्वारा टीम बनाकर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अवैध शराब बिक्री की सूचना मिली अभियान चलाकर रेड कार्रवाई किया गया । कृत कार्यवाही के दौरान ग्राम सुकुलकारी में लकेश कुर्रे एवम लीलाराम अपने-अपने घर आंगन में अवैध कच्ची महुआ शराब अधिक मात्रा में बिक्री करने के नियत से छिपाकर रखे मिले उक्त संबंध में दोनो व्यक्तियों को शराब बिक्री करने एवम् रखने के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत करने कहते हुए पर्याप्त समय दिया गया किंतु दोनो आरोपियो द्वारा किसी भी प्रकार का अनुज्ञप्ति प्रस्तुत नहीं किया गया उक्त दोनो आरोपियो के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही कर रिमांड में भेजी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *