
रायपुर । कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज रायपुर द्वारा 16 अगस्त, मंगलवार को आशीर्वाद भवन, बैरन बाज़ार, रायपुर में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि मनाई गई । इस अवसर पर अध्यक्ष पं. अरुण शुक्ल एवं उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्वप्रथम अटल जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई । उपाध्यक्ष पं. राघवेन्द्र मिश्र एवं वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पं. प्रकाश अवस्थी ने अटल जी के जीवन पर प्रकाश डाला एवं मंच संचालन पं. रज्जन अग्निहोत्री ने किया । इस कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष पं. अरुण शुक्ल, उपाध्यक्ष पं. राघवेन्द्र मिश्र, उपाध्यक्ष श्रीमती निशा अवस्थी, सहसचिव पं. रज्जन अग्निहोत्री, सहसचिव पं. गौरव शुक्ल, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पं. प्रकाश अवस्थी, पं. रामकिशोर दीक्षित, पं. सुशील तिवारी, पं. प्रभात पाण्डेय, पं. एस. एस. त्रिवेदी, श्रीमती सुधा शुक्ला, श्रीमती नीता अवस्थी, श्रीमती अर्चना त्रिवेदी, श्रीमती अर्चना मिश्रा, श्रीमती सुनयना शुक्ला, श्रीमती निशा पाण्डेय, श्रीमती संध्या मिश्रा, श्रीमती रीता पाण्डेय, श्रीमती पूर्णिमा शुक्ला, श्रीमती शिखा दुबे, श्रीमती शशी शुक्ला,श्रीमती नीलिमा शुक्ला, श्रीमती शर्मीला शुक्ला, शिप्रा द्विवेदी, पं. मनोज मिश्र, पं. गोपाल मिश्र, पं. राम द्विवेदी, पं. एन. एल. शुक्ल आदि उपस्थित रहें ।