
रायपुर : बाइक पर दो लोगों के बैठने की जगह होती है, पर यहाँ देखिए गलती से भी कोई तीसरा बाइक बैठ जाए और यातायात पुलिस की नजर में आ जाएं तो जुर्माना भरना पड़ेगा। लेकिन रायपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां यातायात नियमों को नजरअंदाज कर एक बाइक पर एक, दो नहीं बल्कि छह लोग सवार होकर शहर भर में घूम रहे हैं। इस लड़कों का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।एक छोटी सी लापरवाही जानलेवा साबित होती है पर इनको क्या ये अपनी जान के साथ साथ सामने से जो आ रहा होता है उसको भी ले डूबेंगे एक कहावत है हम तो जायेगे साथ मे तुमको भी ले डूबेंगे खेर पुलिस प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए ऐसे लोगो पर कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि यैसे अपराध काम हो फिलहाल बाइकर अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है प्राप्त जानकरी के अनुसार ये फ़ोटो आमानाका इलाके का बताया जा रहा है।