
मस्तूरी तहसील के अंतर्गत आने वाले चूना पत्थर खदानों में आज भी प्रशासन ने कार्यवाही की, कलेक्टर बिलासपुर अवनीश शरण एवं मस्तूरी एस.डी.एम.अमित सिन्हा के निर्देश पर कल जिन चार खदानों को सील करने की कार्यवाही हुई है,उसी कड़ी में आज भी ग्राम मस्तूरी, मोहतरा, कोसमडीह, जयरामनगर के सात खदानों की जांच कर उन्हें सील किया गया है, जिनमें दौलतराम विधानी,कौशल सिंह,संजय अग्रवाल, अरुण जायसवाल, सुरैया बानो, कपिल खनूजा के श्री सांई स्टोन क्रेशर,दीपक अग्रवाल के जय नहरिया बाबा क्रेशर शामिल हैं।आज जांच के दौरान कुछ खदान मालिक अपने खदानों में उपस्थित नहीं थे जो कल की गई कार्यवाही का परिणाम है, खदानों को सील करने से खदान मालिकों में दहशत का माहौल है वहीं ग्रामीणों में खुशी देखी जा रही है। आज की गई इस कार्यवाही में राजस्व विभाग से तहसीलदार मस्तूरी पी.के.पटेल,नायब तहसीलदार उमाशंकर लहरे, पटवारीगणों में रोहित कौशिक, भुवनेश्वर पटेल खनिज विभाग से जिला खनिज अधिकारी राहुल गुलाटी एवं उनकी टीम सहयोग रहा। प्रशासन से उम्मीद है कि ऐसी ही कार्यवाही आगे भी जारी रहने से जनता में अच्छा संदेश जाएगा और खदानों में हो रही अनियमितताओं पर रोक लगेगी।
.
