
बिलासपुर । मोपका क्षेत्र में एक साथ कई स्थानों पर अवैध प्लाटिंग का खेल खुलेआम चल रहा था। जिस पर मंगलवार को जिला प्रशासन और नगर निगम का बुलडोजर चलाया गया है। मोपका धान मंडी के पीछे, रवि रिसोर्ट के पीछे और मोपका बाईपास पर अवैध प्लाटिंग किया जा रहा था। जहां पर बकायदा सड़क, नाली, बाउंड्रीवाल और प्रवेश द्वार का निर्माण भी कर लिया गया था। ऐसे में टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए सभी प्रकार के अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई की
सरकारी जमीन पर अतिक्रमण और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ निगम का बुलडोजर कहर बनकर टूटने लगा है। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर गठित राजस्व विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने निगम कमिश्नर अमित कुमार के मार्गदर्शन में मोपका में निगम को आबंटित जमीन से कब्जा हटाने सोमवार को दूसरे दिन भी कार्रवाई की गई। इसके अलावा मोपका बाइपास रोड में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। मोपका में निगम को प. ह. न.29 तहसील व जिला बिलासपुर स्थित शासकीय भूमि खसरा नंबर 993/1 रकबा 57.475 हेक्टर में से 6 हेक्टेयर उद्यान निर्माण के लिए शर्तों के अधीन आबंटन किया गया था। जिस पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया। कलेक्टर अवनीश शरण द्वारा जिले में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ सतत कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके परिपालन में निगम कमिश्नर अमित कुमार के निर्देश पर बीते रविवार को निगम, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर उक्त भूमि से अतिक्रमण हटाया गया था इस कार्यवाही से भूमाफिया को डर सताने लगा है बहुत सारे को राजिस्टि करा के सेल कर दिया गया यैसे में प्रशासन की तरफ से अवैध कर दिया गया तो कस्टमर को क्या जवाब दिया जाएगा अब देखना होगा प्रशासन का बुलडोजर कब तक चलेगा