
ग्राम पौंसरा में राजस्व पखवाड़ा के अंतर्गत शिविर का आयोजन, दिनांक 13/02/24 को कलेक्टर बिलासपुर के निर्देश पर राजस्व पखवाड़ा के तहत ग्राम पौंसरा, तहसील बेलतरा में शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपने आवेदनों को संबंधित विभाग में देकर उनका निराकरण करवाया। शिविर में विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी कर्मचारीगण, ग्रामीणजन, पंचायत के प्रतिनिधि मंडल की अच्छी खासी उपस्थिति थी, शिविर में सभी विभागों से संबंधित कुल 254 आवेदन प्राप्त हुए जिनका मौके पर हो सकने वाले आवेदनों का निराकरण शिविर में ही किया गया जिनका निराकरण मौके पर संभव नहीं था उन्हें पंजीकृत कर किये जाने की सूचना आवेदकगणों को दी गई। महतारी वंदन योजना, आधार कार्ड वाले स्टालों में महिलाओं की काफी उपस्थिति देखी गई।श्रीसूर्या पुष्पा न्यूज को उपरोक्त जानकारी ग्राम पौंसरा के पटवारी देव कश्यप द्वारा दी गई।
