श्रीसूर्या पुष्पा फाउंडेशन के डायरेक्टर गौरव शुक्ला द्वारा रायपुर छत्तीसगढ़ से पूजा पांडे को शहरी प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया

श्री सुर्या पुष्पा फाउंडेशन के द्वारा 2 सालों से लगातार सामाजिक कार्य हो रहा है और इस 2 सालों के सफर में 500 से ज्यादा एक्टिविटी फाउंडेशन परिवार द्वारा किया जा चुका है चाहे हेल्थ केम्प हो रक्तदान शिविर महिला सशक्तिकरण पर वृद्ध आश्रम में सेवा मुख बधिर बच्चों में सेवा निजात नशे के खिलाफ अभियान बिलासपुर पुलिस के साथ मिलकर और एक अनोखी पहल बच्चों को मोबाइल से दूर करने का अभियान उसके साथ ही स्कूल में गुड टच के बारे में जानकारी पर्यावरण के क्षेत्र में 2000 से ज्यादा पौधरोपण जनसंख्या नियंत्रण की क्षेत्र में और इसके साथ ही 500 से ज्यादा एक्टिविटी फाउंडेशन परिवार कर चुका है फाउंडेशन के डायरेक्टर गौरव शुक्ला जब आए थे तो वह अकेले थे मगर अपने अच्छे व्यवहार की वजह से लोगों के चहेते हो गए और सभी उनसे जुड़ते चले गए और आज बिलासपुर के अलावा जांजगीर चांपा कोरबा में काम चल रहा है और इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से पूजा पांडे को शहरी प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया पूजा बहुत ही होनहार है और आगे महिला सशक्तिकरण पर काम करेगी और इसके साथ ही स्कूल में गुड टच के बारे में जानकारी देगी साथ ही सोशल एक्टिविटी करेगी श्रीसुर्या पुष्पा फाउंडेशन परिवार उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें यह नियुक्ति प्रदान किया और आगे बहुत जल्द रायपुर में भी श्रीसूर्या पुष्पा फाउंडेशन का काम होता नजर आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *