जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष पर लगा देह व्यापार कराने का आरोप

रायगढ़. जिले में महिला कांगे्रस अध्यक्ष पर एक एक महिला ने देह व्यापार कराने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर कांगे्रस पार्टी की एक महिला पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार से मिल कर अपनी बात रखते हुए न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चैहान ने अपने देवर के साथ उसकी फोटो खिंची थी और बाद में फोटो को वायरल करने का डर दिखाते हुए उससे देह व्यापार करने के लिए दबाव डाल रही थी। महिला ने यह भी बताया कि महिला कांगे्रस अध्यक्ष रानी चैहान की बात नही मानने पर उसने फोटो को मेरे पति व ससुराल वालों को भेज दिया जिससे मेरा पति मुझे तलाक दे रहा है। पीडि़त महिला का कहना है कि उसका जीवन बर्बाद हो गया है। वहीं अपने खिलाफ देह व्यापार कराने की शिकायत मिलते ही जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष भी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर खुद को निर्दोष बता रही है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चैहान ने बताया कि उसके देवर के साथ महिला का अवैध संबंध है और वह खुद ही फोटो खिंचवाई है। मुझे पर लग रहे सभी आरोप निराधार है। बहरहाल पुलिस द्वारा दोनो पक्ष का आवेदन लेकर मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *