
बिलासपुर/लोरमी:
राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में 12 से 15 अगस्त तक देश के सबसे बड़े भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस राष्ट्रीय महोत्सव में छत्तीसगढ़ के व्यापारियों की दमदार उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) बिलासपुर के जिला अध्यक्ष हीरानन्द जयसिंह ने एक बड़ी और सराहनीय पहल की है।

हाल ही में लोरमी में आयोजित एक आत्मीय भेंट वार्ता के दौरान कैट जिला अध्यक्ष हीरानन्द जयसिंह ने लोरमी डीसीडीए टीम के सभी सदस्यों का डेलीगेट रजिस्ट्रेशन कराया। इस दौरान लोरमी डीसीडीए की टीम ने हीरानन्द जयसिंह के दुकान पहुंचकर हीरानन्द जयसिंह एवं कैट के कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल का पुष्पगुच्छ भेंट कर सत्कार किया।
व्यापारियों का बढ़ा उत्साह
मुलाकात के दौरान हीरानन्द जयसिंह ने कहा कि दिल्ली का यह व्यापार महोत्सव स्थानीय व्यापार को वैश्विक पहचान दिलाने का सुनहरा अवसर है। उनकी इस पहल और मार्गदर्शन से लोरमी के व्यापारी वर्ग में भारी उत्साह है। हीरानन्द जयसिंह की अगुवाई में लोरमी डीसीडीए की विशेष टीम 13 अगस्त को दिल्ली पहुंचेगी और इस महा-महोत्सव का हिस्सा बनेगी।
इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के इन व्यापारियों के लिए गर्व का क्षण होगा जब यह पूरी टीम 15 अगस्त को दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले में आयोजित स्वतंत्रता दिवस की मुख्य परेड में भी शामिल होगी।
बैठक में उपस्थित रहे:
लोरमी डीसीडीए अध्यक्ष अशोक छाबड़ा, सचिव राजेंद्र साहू, कोषाध्यक्ष अवधेश सिंह एवं सक्रिय सदस्य मनीष कश्यप सहित क्षेत्र के अन्य प्रमुख व्यवसायी। सभी ने इस मार्गदर्शक पहल के लिए हीरानन्द जयसिंह और आशीष अग्रवाल का हृदय से आभार व्यक्त किया।