भाजपा महिला मोर्चा ने हर्षोल्लास से मनाया सावन उत्सवपीएम मोदी और सीएम साय के विकास कार्यों पर हुई चर्चा

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला बिलासपुर शहर द्वारा सावन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन करबला स्थित भाजपा जिला कार्यालय में उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर सावन पर्व की परंपराओं और सांस्कृतिक रंगों के साथ उत्सव मनाया।

इस अवसर पर लोकगीत, फाग और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन हुआ। महिलाओं ने आपस में सावन की बधाइयाँ दीं और पर्व की खुशियाँ साझा कीं।

सावन उत्सव के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण, गरीब कल्याण, आत्मनिर्भर भारत और जनहित में चलाए जा रहे कार्यों पर चर्चा की गई। साथ ही मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश में सुशासन, विकास और जनकल्याण की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।

इस अवसर पर प्रमुख वक्ताओं ने कहा
भाजपा प्रदेश मंत्री हर्षिता पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता दी जा रही है।

महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री फुलेश्वरी सिंह पैकरा ने कहा कि ऐसे सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजन महिलाओं में आपसी संवाद और संगठनात्मक एकजुटता को मजबूत करते हैं। सावन उत्सव भारतीय संस्कृति और नारी शक्ति का प्रतीक है।

महापौर पूजा विधानी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक महिलाओं से संपर्क कर पार्टी की रीति-नीति से अवगत कराएँ और सरकार की योजनाओं का लाभ हर महिला तक पहुँचाने का कार्य करें।

कार्यक्रम के अंत में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष स्नेहलता शर्मा ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ और चुनरी भेंट कर स्वागत किया।

उपस्थित रहे
भाजपा प्रदेश मंत्री हर्षिता पाण्डेय, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री फुलेश्वरी सिंह पैकरा, महापौर पूजा विधानी, पुनिता डहरिया, धर्मवती राजवाड़े, ज्योति पाण्डेय, वंदना सिंह, नंदनी क्षत्री, चंदना गोस्वामी, अनिता श्याम कार्तिक, शिप्रा सेमुएल, सुधा गुप्ता, नीरजा सिन्हा, संध्या सिंह, विभा राव, विभा गौरहा, मंजुला सिंह, सपना श्रीवास्तव, दीपशिखा यादव, सोनम साहू, अनिता वर्मा, लता कश्यप, रजनी देवांगन, प्रतिभा देवांगन, श्यामा रामानंदी, ममता सोनी, कुसुम साहू, मीना बरगाह, मंजू साहू, सुनीता जगत, रूखमणी साहू, दीक्षा रानी देवांगन, नीलम देवांगन, गायत्री साहू, मीरा मानिकपुरी, रीना गोस्वामी, मंगला पाण्डेय, सुमन यादव, पूजा खत्री, सुमित्रा कोरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताएँ उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *