कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज द्वारा 64 बटुकों का निःशुल्क सामुहिक उपनयन संपन्न कराया गया*

रायपुर। कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज रायपुर द्वारा आशीर्वाद भवन बैरन बाजार में दिनांक 10 फरवरी 2023 को 64 बटुकों का निःशुल्क सर्व ब्राह्मण सामुहिक उपनयन संस्कार संपन्न हुआ। प्रतिवर्ष होने वाले इस आयोजन में रायपुर शहर के साथ ही अन्य प्रदेश के भी सभी वर्ग के ब्राह्मण बटुक शामिल हुए। इस अवसर पर अध्यक्ष पं. अरूण शुक्ल ने कहा कि कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के द्वारा ब्राह्मण बटुकों को उपनयन के माध्यम से भारतीय संस्कार की जानकारी भी दी जाती है। वस्तुतः संस्कार से संस्कृति और संस्कृति से राष्ट्र की अखण्डता कायम रहती है। हमारी संस्कृति, मानव सभ्यता में सर्वोच्च है। सचिव पं. सुरेश मिश्र ने कहा कि सुचिता, संयम, नियम से जीवन जीने के लिए उपनयन संस्कार जीवन में आवश्यक है। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पं. महेश मिश्र, राष्ट्रीय महामंत्री, अखिल भारतीय कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा कानपुर, उत्तर प्रदेश पं. बी. के. पाण्डेय, अध्यक्ष कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच बिलासपुर एवं पं. धर्मेन्द्र मिश्र, अध्यक्ष श्री कान्यकुब्ज हितकारीणी सभा देवास मध्यप्रदेश में उपस्थित थे। उन्होंने समाज के इस आयोजन की मुक्त कंड से सराहना की। उपनयन संस्कार वरिष्ठ आचार्यों की उपस्थिति में वैदिक रीति-रिवाज से वेदियां बनाकर पूजा, पाठ एवं हवन कर सम्पन्न कराया गया। इसके पूर्व कान्यकुब्ज महिला मंडल के सदस्यों के द्वारा मंडपाच्छादन, हरिद्रालेपन, मातृकापूजन एवं मुंडन, बरूआ खिलाई का कार्य को सम्पन्न करया गया तथा उनके द्वारा सुमधुर मंगल गीत का गायन किया गया। बटुकों के परिवार व समाज के लोगों ने शगुन के रूप में भीखी प्रदान कर बटुकों को आशीर्वाद प्रदान किया और अंत में समस्त बटुकों की विशाल शोभा यात्रा बाजे गाजे के साथ निकाली गई जिसमें प्रमोद दुबे सभापति नगर निगम साथ-साथ चलकर बटुकों का उत्साहवर्धन करते रहे तथा इस शोभा यात्रा में उनके साथ समाज के सभी सदस्य सम्मिलित हुए। यह शोभा यात्रा हनुमान जी के मंदिर में जाकर पूजा-पाठ कर वापस आशीर्वाद भवन में आकर समाप्त हुई। बटुकों ने सभी बड़ों से आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में आये हुए अतिथियों ने भी आयोजन में सभा को संबोधित किया । समाज की ओर से अतिथियों को शाल और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। डॉ. सुरेश शुक्ला अध्यक्ष सरयूपारी ब्राह्मण समाज रायपुर, पं. अरविंद ओझा वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छत्तीसगढ़, पं. गुणनिधि मिश्रा अध्यक्ष ऑल इंडिया ब्राह्मण फ्रन्ट, पं. उदय शंकर मिश्र, क्षेत्र संयोजक, कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज कोरबा, पं. योगेश तिवारी, अध्यक्ष अखण्ड ब्राह्मण समाज रायपुर, पं. सुभाष तिवारी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं अध्यक्ष कर्मकार मंडल, पं. श्याम तिवारी जिला संयोजक भिलाई दुर्ग, श्रीमती नमिता शर्मा महिला अध्यक्ष वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन, पं. स्वदेश शुक्ल जिला संयोजक भिलाई दुर्ग, श्रीमती आरती शर्मा अखण्ड ब्राह्मण समाज रायपुर, श्री आई. पी. शर्मा अखंड भारत ब्राह्मण समाज रायपुर, पं. शिवाकांत त्रिपाठी प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष ऑल इंडिया ब्राह्मण संगठन रायपुर, श्रीमती बबीता दुबे प्रांतीय अध्यक्ष आल इंडिया ब्राह्मण संगठन रायपुर एवं समाज के उपाध्यक्ष पं. राघवेन्द्र मिश्र, उपाध्यक्ष श्रीमती निशा अवस्थी, कोषाध्यक्ष पं. संतोष दुबे, सलाहकार श्रीमती ममता शुक्ला, सहसचिव पं. रज्जन अग्निहोत्री, सहसचिव पं. गौरव शुक्ल, कार्यक्रम संयोजक पं. शशिकांत मिश्र एवं पं. रामकिशोर दीक्षित, श्रीमती सुनयना शुक्ला, श्रीमती अर्चना त्रिवेदी, संध्या मिश्रा कार्यकारिणी सदस्य एवं समाज के सम्मानीय सदस्य पं. राजकुमार अवस्थी, पं. चन्द्रभूषण बाजपेयी, पं. प्रकाश अवस्थी, पं. प्रदीप शुक्ल, पं. एस. एस. त्रिवेदी, पं. देवेन्द्र पाठक (गुड्डू), पं. प्रशांत शुक्ल (मान), पं. साजेन्द्र पांडेय, पं. पंकज तिवारी, पं. अजय अवस्थी (किरण), पं. सुशील त्रिवेदी, पं.जे.पी.मिश्र, पं. सुशील तिवारी, पं. अमित बाजपेयी, पं. अशोक दीक्षित, पं. मनोज शुक्ल, श्रीमती वंदना मनोज शुक्ला, पं. रविन्द्र शुक्ल, पं. आनंद मिश्र, पं. उमेश त्रिपाठी भिलाई, पं. अंजय शुक्ल, पं. मधुर मोहन मिश्र, पं. ललित मोहन मिश्र, पं. आनंद मोहन मिश्र, पं. पंकज शुक्ल, पं.प्रभात पाण्डेय, पं. विमल शुक्ल, पं.रिषि शुक्ल, पं. संजय अवस्थी, पं. रामकुमार मिश्र, श्रीमती हीरा मिश्रा, श्रीमती रूकमीनी तिवारी श्रीमती राधा तिवारी, श्रीमती रोशनी शुक्ला, श्रीमती सुधा शुक्ला, श्रीमती अर्चना मिश्रा, श्रीमती कीर्ति अग्निहोत्री, श्रीमती विभा तिवारी, श्रीमती आभा बाजपेयी, श्रीमती संध्या मिश्रा, श्रीमती प्रीती मिश्रा, श्रीमती अनुराधा दुबे, श्रीमती शशि शुक्ला सी.के., श्रीमती रीता पाण्डेय, श्रीमती रेखा चतुर्वेदी, अनामिका चतुर्वेदी, संध्या शुक्ला, श्रीमती गीता मिश्रा, श्रीमती अंजू दीक्षित, श्रीमती सपना तिवारी, श्रीमती अंजू पांडे, पुनीता तिवारी, श्रीमती शकुन्तला तिवारी, श्रीमती अरूणा शुक्ला, श्रीमती ममता मिश्रा, नेहा अग्निहोत्री, श्रीमती रेखा त्रिवेदी, श्रीमती प्रेमलता त्रिवेदी, श्रीमती ज्योति अग्निहोत्री, श्रीमती आकांक्षा बाजपेयी, श्रीमती शिखा दुबे, उमा शुक्ला, वीणा तिवारी, पं. प्रशांत कुमार तिवारी, पं. अशोक कुमार मिश्रा नगर निगम, पं. प्रभात कुमार दुबे, पं. अनिल शुक्ल, पं. पं. विजय शुक्ल, पं. राजेश त्रिवेदी, पं. प्रशांत तिवारी, पं. सुशील तिवारी, पं. प्रभात पाण्डेय, श्रीमती मीनाक्षी बाजपेयी, पं. नितिन झा एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *