महिला सेवा सत्संग समूह” गुरु विहार कॉलोनी की महिलाओं के द्वारा मनाया गया सावन उत्सव

“महिला सेवा सत्संग समूह” गुरु विहार कॉलोनी की महिलाओं के द्वारा मनाया गया सावन उत्सव ::
गुरु विहार कॉलोनी सरकंडा की महिलाओं ने आज रीति-रिवाज रेस्टोरेंट सरकंडा में हरेली त्यौहार , सावन उत्सव और मित्रता दिवस तीनों उत्सव को बड़े ही धूमधाम से मनाया ।गुरु विहार कॉलोनी की महिला समूह की अध्यक्षा श्रीमती सीमा शुक्ला एवं पूर्व अध्यक्षा शांति लकड़ा जी ने पूर्ण उत्साह के साथ सावन उत्सव की तैयारी की।सावन उत्सव दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से प्रारंभ किया गया।सांस्कृतिक कार्यक्रम में डॉ सुषमा पंड्या महिला सेवा सत्संग समूह की संस्थापिका ने मित्रता दिवस मां और बेटी के बीच की मित्रभाव को व्यक्त करते हुए सावन गीत प्रस्तुत किया। कविता शर्मा ने सुआ गीत ,सीमा सिंह सूआ नृत्य, उषा पटेल मधुर गीत ,शंपा सराफ गीत, रीना कंवर नृत्य ,उर्मिला शर्मा पहेली, आशा सिंह एवं रीना रायजादा समूह लोकगीत, सीमा शुक्ला, सुमन सिंह ,शांति लकड़ा ने मनमोहक समूह नृत्य प्रस्तुत किया । सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात लकी गेम खेला गया जिसमें सुमन सिंह, आशा सिंह, पार्वती सिंह, उर्मिला शर्मा, गिरिजा वैष्णव विनर रही और ढेरों ईनाम जीते ।बौद्धिक स्तर हेतु पहेली पूछा गया जिसमें डॉ सुषमा पंड्या प्रथम रही एवं द्वितीय नीरा रायजादा रही । चिट के द्वारा आकर्षिक तरीके से सावन सुंदरी, मेघा रानी एवं बरखा रानी का चुनाव किया गया । सावन सुंदरी का खिताब सीमा सिंह, मेघा रानी रीना रायजादा एवं बरखा रानी झूमा गायन चुनी गई । तीनों सुंदरियों को ताज पहनाया गया एवं गिफ्ट दिए गए । सावन उत्सव में उक्त महिलाओं के साथ संध्या दास, अर्चना खलको ,पूनम सिंह ,अनुराधा राव ,निशा प्रभुवाणी, कौशल्या सिंह, ममता हालदार, लीला वर्मा, सीमा फडनवीस, सुलोचना देवांगन, कुसुम पाठक ,वीना जी ,श्रद्धा वैष्णव, प्रिया सिंह, मंजुला सिंह एवं अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम का संचालन अर्चना खलखो जी के द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *