माँ कल्याणी शीतला मन्दिर मरोदा टैंक में महाशिवरात्रि पर्व हर्ष उल्लास से मनाया गया
रिसाली।मां कल्याणी शीतला मंदिर मरोदा टैंक रिसाली भिलाई में महाशिवरात्रि पर्व उल्लास पूर्वक मनाया गया। प्रातः पं सी. एस. मिश्रा के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना की गईlतत्पश्चात अंचल की प्रसिद्ध महिला मंडलियों द्वारा रामायण पाठ किया गया। संध्या भोग प्रसाद का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में भक्त ज़न शामिल हुए। इस अवसर पर प्रमुख रुप से मन्दिर समिति के सरक्षक पुन्नु यादव, अध्यक्ष अरूण वर्मा,सचिव शैली, चोवाराम निशाद विमल मानिकपूरी, काशीकांत महाजन, माधव माझी, उतरा साहू मुकेश यादव, सुरेंद्र शर्मा, जी. एल. नायक., भाऊआदि उपस्थित थे।
