
बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बिलासपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित विशाल रोड शो और आमसभा में सम्मिलित हुए, जहां जन समंदर उमड़ पड़ा। उन्होंने जनता से महापौर पद की प्रत्याशी पूजा विधानी और सभी वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयश्री दिलाने का आग्रह किया। साय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकायों के लिए “अटल विश्वास पत्र” बनाया है। इसके एक-एक वादे को पूरा करने हेतु हमारी सरकार संकल्पित है। मैं बिलासपुर की जनता से शहर के सर्वांगीण विकास के लिए नगर निगम में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान करता हूँ मुख्यमंत्री का काफिला बिलासपुर के विभिन्न चौक चौराहा में होते हुए महामाया चौक में समापन हुआ जिसमें जनप्रतिनिधि की अपार भीड़ थी साथ ही सभी उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे!
