त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु जनपद कार्यालय तखतपुर में चिन्हांकित मतदाता सूची बनाने का कार्य प्रगति पर   

      बिलासपुर जिले के अंतर्गत आने वाले जनपद कार्यालय तखतपुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु चिन्हांकित मतदाता सूची बनाने का कार्य जोरों पर जारी है,इस जनपद में कुल 124 ग्राम पंचायत हैं जिसमें 398 मतदान केंद्रों में चुनाव दिनांक 23/02/2025 को होना है। पंचायत चुनाव हेतु चिन्हांकित मतदाता सूची बनाने में अनुभाग तखतपुर के सभी राजस्व निरीक्षक, सभी पटवारी गण एवं ग्राम पंचायतों के सचिव गण उपस्थित होकर रिटर्निंग अधिकारी आकाश गुप्ता तहसीलदार सकरी, रुचिका अग्रवाल ना.तहसीलदार सकरी, श्रद्धा सिंह ना.तहसीलदार गनियारी,सहोरिक यादव ना.तहसीलदार सकरी के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *