
छत्तीसगढ़ की राजधानी में भीषण सड़क हादसा हो गया है। यह हादसा विधानसभा एरियामें हुआ, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई।इससे मौके पर ही दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। मामले की जांच पुलिस द्वारा हो रही है
जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान संदीप राय (28) निवासी वेस्ट बंगाल और दीपक साहू निवासी कोरबा के रूप में हुई है। दोनों युवक फोटोग्राफर थे, जो शंकर नगर में किराए के मकान में रहते थे प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार गाड़ी की स्पीड बहुत ज्यादा थी जिससे गाड़ी का बैलेंस बिगड़ा ओर हादसा हुआ बहरहाल मामले कि जांच पुलिस द्वारा मौके पर की जा रही है।