ग्राम पंचायत भवन घुटकू में पुलिस प्रशासन द्वारा शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया

    आज दिनांक 11/03/2025 को  ग्राम पंचायत भवन घुटकू में नवनिर्वाचित सरपंच तिलक वर्मा की अध्यक्षता में थाना प्रभारी कोनी मनोरमा तिवारी के द्वारा होली पर्व को देखते हुए शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें होली के पवित्र त्योहार को देखते हुए उसे सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने, किसी भी प्रकार के नशे का प्रयोग नहीं करने, किसी भी नागरिक से दुर्व्यवहार, अपशब्दों का प्रयोग नहीं करने,आपसी भाईचारे से होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के बारे में समझाईश दिया गया, उन्होंने बताया कि पुलिस-प्रशासन का इसमें भरपूर सहयोग रहेगा और पुलिस की सतत पेट्रोलिंग से इस पर नजर रखी जाएगी।आज की इस बैठक में थाना कोनी से रमेश पटनायक, शैलेन्द्र साहू,उदय पाटले, पंचगणों में अभिलाष लोनिया,शरद लोनिया, धनंजय कौशिक एवं अन्य पंचगणों के साथ सुनील यादव तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *