
10 मई 2025, बिलासपुर। भारत माता शब्द राष्ट्र को एक पोषण करने वाली और सुरक्षा प्रदान करने वाली शक्ति के रूप में दर्शाता है। देश को मां के रूप में व्यक्त करने की यह अवधारणा भारतीय संस्कृति और इतिहास में गहराई से निहित है जो हमारे अंदर देशभक्ति और भावनात्मक जुड़ाव की भावना पैदा करता है। भारत देश सब देशों से उत्तम है। भारत देश को सर्वोच्च ‘तीर्थ स्थल’ माना जाता है। भारत देश ‘देव भूमि’ कहलाता है। एक समय था जब भारत को ‘सोने की चिड़िया’ कहा जाता था।
उक्त वक्तव्य प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की मुख्य शाखा टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित राजयोग भवन में आयोजित छ: दिवसीय बाल संस्कार शिविर में सेवाकेंद्र संचालिका बीके स्वाति दीदी ने कही। दीदी ने बताया कि हमारा भारत देश आदिकाल से ही देश सोने की चिड़िया, विश्वगुरु कहलाता रहा। महापुरुषों ने इस भूमि को महान बनाया है। भारत देश की महानता बताते हुए बीके स्वाति दीदी ने शिविर में आज विशेष पाकिस्तान के द्वारा हमारे भारत देश की ओर हुए अटैक में अपने देश के सेनानियों का मनोबल बढ़ाने एवं देश में शांति के लिए सभी बच्चों, उनके अभिभावक, एवं बीके भाई बहने एक साथ मिलकर गोल सर्कल बनाकर विश्व के ग्लोब को बीच में रखकर अपने मन के संकल्पों की शक्ति द्वारा एक ही सकारात्मक संकल्प कराया की भारत देश विजयी था, विजयी है, और विजयी रहेगा। दीदी ने आगे कहा कि हर एक सेनानी के साथ ईश्वरीय शक्ति है। उनके साथ स्वयं परमात्मा खड़ा है। दीदी ने बच्चों को कहा की सारे दिनभर में कम से कम दस मिनट अपने पूरे परिवार के साथ भारतीय सेनानियों के लिए ईश्वर से उन्हें शक्ति मिले यह प्रार्थना करे। देश की रक्षा करने वाले भारतीय सेना के कारण आज हम सभी सुरक्षित हैं। सुकून की सांस ले रहे हैं। सो रहे हैं।
बीके नवीन भाई ने बच्चों को बताया कि मोबाइल फोन का उपयोग करते समय किन बातों की सावधानी रखनी चाहिए। मोबाइल चलाने की आदत से शारीरिक और मानसिक नुकसान क्या होते हैं? मोबाइल फोन चलाने की आदत से कैसे बच सकते हैं? इसके लिए बताया कि मोबाइल फोन रात को सोने से पहले, खाना खाते समय, सुबह उठते ही फोन का प्रयोग ना करें। जो जानकारी हमारे काम की नहीं है उसे नहीं लेना चाहिए। किताब पढ़ना, हॉबी सीखना, मेडिटेशन करना इससे मोबाइल चलाने की आदत से बच सकते हैं। अपना टाइम टेबल बनाकर रखना, अपने गोल को याद रखना। आगे उन्होंने बच्चों को अच्छी आदतों के बारे में बताया। साथ ही बताया कि गुस्सा करने की आदत से बहुत नुकसान होता है हमारे स्वास्थ्य पर रिश्तों पर मन पर और पढ़ाई डिस्टर्ब होती है इसलिए यह आदत छोड़ने के लिए मेडिटेशन करना चाहिए।