डॉ.प्रद्युम्न सिन्हा ने किया केशव शुक्ला का सम्मान

बिहार के जहानाबाद जिला के खलकोचक ग्राम के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ददाश्री रामविलास सिंह ने ‘  सृजन क्रांति ‘ का नारा दिया और ‘ राष्ट्र सृजन अभियान ‘ की स्थापना की थी। राष्ट्र सृजन अभियान का प्रमुख लक्ष्य बेहतर मैं, बेहतर हम, बेहतर भारत बेहतर विश्व है। यह अभियान आज संपूर्ण देश में चलाया जा रहा है।वर्तमान में राष्ट्र सृजन अभियान  नई दिल्ली के प्रमुख डॉ.प्रद्युम्न कुमार सिन्हा जी है।
डॉ.प्रद्युम्न कुमार सिन्हा  नगर में आयोजित समारोह में शामिल होने बिलासपुर आये है।
इस प्रवास के दौरान राष्ट्र सृजन अभियान के प्रमुख डॉ.प्रद्युम्न कुमार सिन्हा जी ने नगर के वरिष्ठ पत्रकार उपन्यासकार केशव शुक्ला का सम्मान होटल जीत कांटिनेंटल के कक्ष में सम्मान किया।
  नई दिल्ली  से आये डॉ.सिन्हा ने अंगवस्त्र, आदि शंकराचार्य की तस्वीर ,सिध्द माला आदि सामग्री भेंट कर श्री शुक्ला का सम्मान किया।इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्र सृजन अभियान की गतिविधियां पर भी प्रकाश डाला।इस अवसर पर केशव शुक्ला जी ने अपने किन्नर केंद्रित उपन्यास मुई मरजानी एवं सज रहीं गली मेरी माँ तथा पत्रकारिता केंद्रित चलते-चलते की प्रति उन्हें भेंट की।इस समय विश्व हिंदी परिषद नई दिल्ली के नव  छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रभारी  शिवमंगल शुक्ला भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *