पटवारी संघ जिला शाखा बिलासपुर कीअत्यावश्यक बैठक संपन्न, लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

बिलासपुर समाचार, आज दिनांक 23/05/2025को राजस्व पटवारी संघ जिला शाखा बिलासपुर की महत्वपूर्ण बैठक शिव टाकीज के समीप इंडियन काफी हाउस में संघ के जिलाध्यक्ष विजय भारत साहू की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें 19/05/2025 को तहसील सीपत में पदस्थ पटवारी दुर्गेश राठौर के साथ अपने पदीय कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए घटित अप्रिय घटना के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें 20/05/2025 को सीपत थाने में घटना से संबंधित व्यक्ति अजय पाण्डेय के विरुद्ध दर्ज एफआईआर में दिनांक 26/05/2025 तक गिरफ्तारी नहीं होने पर 27/05/2025 से सीपत के सभी पटवारी*कलम बंद काम बंद*हेतु बाध्य होने का जो प्रस्ताव पारित हुआ है उसका जिला शाखा द्वारा समर्थन किया गया, इसी कड़ी में पटवारियों द्वारा आपराधिक मामलों में जो नजरी नक्शा बनाया जाता है उसे बंद करने करने, पटवारी संघ के सफल संचालन हेतु प्रति पटवारी 20000 रुपए वार्षिक सहायता राशि जिसमें 1300 रुपए जिले में एवं 700 रुपए तहसील शाखा में रखने का प्रस्ताव, जिसमें से संघ के किसी भी सदस्य को आवश्यकता पड़ने पर जिले से 50000 रुपए तथा तहसील शाखा से 20000 रुपए दिया जाना प्रस्तावित किया गया। आज की इस बैठक में विभिन्न तहसीलों से आये तहसील अध्यक्ष, पदाधिकारी गण एवं पटवारी गण उपस्थित थे। उक्त जानकारी राजस्व पटवारी संघ जिला शाखा बिलासपुर के जिलाध्यक्ष विजय भारत साहू द्वारा श्रीसूर्या पुष्पा पोर्टल न्यूज को दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *