शातिर चोर पुलिस के गिरफ्त में ट्रेनों में मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम देता था।

बिलासपुर! आरपीएफ तथा थाना तोरवा द्वारा संयुक्त कार्रवाई कर ट्रेन में मोबाइल एवं अन्य समानों की चोरी करने वाला शातिर चोर को गिरफ्तार किया
मुखबीर सूचना मिला कि रेल्वे स्टेशन बिलासपुर मुल्कराज होटल एरिया के पास एक व्यक्ति काला रंग के गमछे में बाँधकार चोरी का मोबाईल विक्रय करने के लिये ग्राहक की तलाश कर रहा है कि उक्त सूचना पर थाना तोरवा बिलासपुर तथा आरपीएफ बिलासपुर निरीक्षक उत्तम कुमार साहू तथा भास्कर सोनी एवं प्रभारी टास्क टीम निरीक्षक कुलदीप सिंह व स्टाफ के साथ रेल्वे स्टेशन मुल्कराज होटल के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ पर अपना नाम रमन कुमार कुर्रे पिता हर प्रसाद कुर्रे उम्र 30 वर्ष निवासी बेल टुकरी थाना बलोदा जिला जांजगीर चाम्पा छत्तीसगढ़ बताया!जिसके कब्जे में रखे एक काले रंग के गमछा को चेक करने पर *विभिन्न कंपनियों के 02 नग टच स्कीन मोबाईल एवं 03 नग की पैड मोबाईल कुल 05 मोबइल किमती 21500/ रू का मिला। उक्त मोबाईल को चोरी की संपत्ति होने संदेही पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त पर थाना तोरवा में इसत० क०- 05/ 2023 दिनांक 02/03/2023 जिला बिलासपुर (छ०ग०) धारा – 41 (1-4) जाफौ / 379 भा.द.वि. तहत अपराध कायम किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *