अवैध मुरुम उत्खनन में जप्त किए गए वाहनों को वाहन मालिक द्वारा बिना किसी वैध आदेश के जप्ती स्थल से जबरन ले जाने के फलस्वरूप वाहन मालिक के विरुद्ध कोटा थाने में एफआईआर दर्ज

कार्यकारी संपादक एस.पी.शुक्ला की कलम से,

बिलासपुर समाचार,कल दिनांक 07/08/2025 को गनियारी उप तहसील के ग्राम बेलटुकरी में अवैध मुरुम उत्खनन में लगे वाहनों को श्रद्धा सिंह नायब तहसीलदार गनियारी के द्वारा जप्त कर बेलटुकरी सरपंच लक्ष्मण वर्मा की सुपुर्दगी में दिया गया था, जिसे वाहन मालिक प्रांजल उर्फ लक्की शर्मा निवासी पेन्ड्री के द्वारा जप्ती स्थल से जबरन ले जाने के कारण जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल के संज्ञान में आने पर उनके निर्देश पर तत्काल बेलटुकरी सरपंच लक्ष्मण वर्मा के द्वारा कोटा थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया है, दरअसल जप्तशुदा सभी वाहन जप्ती स्थल पर ही वाहन चालक द्वारा वाहन छोड़कर भाग जाने से वहीं खड़े थे,वाहन मालिक द्वारा रात्रि में वाहनों को जप्ती स्थल से जबरन ले जाना ये सिद्ध करता है कि उनके मन में अब किसी भी प्रकार का किसी का खौफ नहीं रह गया है।आज दर्ज एफआईआर पश्चात अब पुलिस प्रशासन के द्वारा त्वरित कार्यवाही अपेक्षित है ताकि ऐसी घटनाओं पर भविष्य में रोक लग सके। उक्त जानकारी बेलटुकरी सरपंच लक्ष्मण वर्मा द्वारा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *