
परशुराम ब्राह्मण महिला कल्याण समिति बिलासपुर के द्वारा राधा अष्टमी एवं तीज मिलन का कार्यक्रम बहुत ही हर्षोल्लास के साथ के साथ डॉक्टर गायत्री पांडे के फार्म हाउस में वृक्षारोपण करके मनाया गया जिसमें विशेष रूप से परशुराम ब्राह्मण महिला कल्याण समिति की संस्थापिका राजश्री मिश्रा पूर्व अध्यक्ष रेखा पांडे वर्तमान अध्यक्ष नंदिनी दुबे चकरभाठा महिला ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष आरती शर्मा नीतू शर्मा और समिति के सभी सदस्य गण उपस्थित रहे जिसमें विशेष रूप से 121 सुहागिनों का हल्दी कुमकुम कर सुहाग सामान दान किये तत्पश्चात सभी के लिए उत्तम भोजन की व्यवस्था की गई थी सभी भोजन कर अपने अपने गंतव्य की ओर गए