
अंबिकापुर ,15 नवम्बर 2025 — में आयोजित Chhattisgarh रत्न सम्मान समारोह 2025 में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विशिष्ट नागरिकों और संस्थाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में द्रोणा पब्लिक स्कूल के चेयरमैन डॉ. अशोक पांडे एवं सचिव मीनू पांडे को छत्तीसगढ़ रत्न से नवाजा गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजेश अग्रवाल, मंत्री — संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, छत्तीसगढ़ शासन उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में माननीय लक्ष्मी राजवाड़े, मंत्री — महिला एवं बाल विकास, तथा माननीय टी. एस. सिंहदेव, पूर्व उपमुख्यमंत्री, शामिल हुए।
यह सम्मान एक प्रतिष्ठित न्यूज चैनल द्वारा उन व्यक्तित्वों को प्रदान किया गया, जिन्होंने शिक्षा, समाजसेवा, संस्कृति एवं जनकल्याण के क्षेत्रों में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर समाज में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
डॉ. अशोक पांडे और श्रीमती मीनू पांडे के सम्मानित होने पर विद्यालय परिवार एवं स्थानीय समुदाय में हर्ष का वातावरण है। दोनों ने इस सम्मान को समाज और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता का परिणाम बताया।