कथावाचक आशुतोष चैतन्य को कोर्ट से मिली जमानत

बिलासपुर। कथावाचक आशुतोष चैतन्य को कोर्ट से मिली जमानत, बीते दिनों तखतपुर में कथा के दौरान सतनामी समाज के खिलाफ विवादित टिप्पणी के मामले में पुलिस ने किया था गिरफ्तार कोर्ट ने कथावाचक को सार्वजनिक स्थल पर ऐसी टिप्पणी करने से बचने की हिदायत दी है इसके साथ ही आज कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है।

बीते दिनों सतनामी समाज पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

दरअसल 10 नवंबर 2025 को तखतपुर के टिकरीपारा में श्रीमद् भागवत कथा महापुराण चल रहा था जहां कथा वाचक आशुतोष चैतन्य महाराज थे वहां कथा के दौरान सतनामी समाज को लेकर कई अपशब्द कहे जिसका वीडियो यूट्यूब और सोशल मीडिया पर अपलोड हो गया, कथावाचक आशुतोष चैतन्य के बयान के बाद सतनामी समाज के लोगों ने तखतपुर थाने का घेराव कर दिया था कथावाचक पर केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की थी। इस विवाद के बाद तखतपुर पुलिस ने कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया था, पुलिस ने 15 नवंबर को कथा समाप्त होने के बाद कथा स्थल से आशुतोष चैतन्य को गिरफ्तार कर लिया था इसके बाद उन्हें जिला कोर्ट में पेश किया गया, कोर्ट के निर्देश पर उन्हें न्यायिक हिरासत पर जेल भेज दिया था।

आज जहां इस मामले की सुनवाई हुई जहां कोर्ट ने उन्हें उन्हें जमानत दे दी है। आपको बता दे 15 नवंबर को कोर्ट में पेश करने के दौरान दो पक्षों में भिड़ंत भी हुई थी और कोर्ट का माहौल खराब होने पर पुलिस ने दोनों पक्षों के अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR भी दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में किसी को नामजद नहीं किया है, लेकिन पुलिस का दावा है की वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी, जल्द ही इस मामले में माहौल खराब करने वालों लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *