राजा भाषा दिवस पर छत्तीसगढ़ी व्यंजन मेला

महाराणा प्रताप महाविद्यालय उस्लापुर में छत्तीसगढ़ राजभाषा दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ी व्यंजन मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शिवाजी राव शिक्षण समिति के अध्यक्ष डॉ. बी. एल. गोयल एवं प्राचार्य डॉ.अनिता सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तत्पश्चात छात्रों को छत्तीसगढ़ी संस्कृति एवं छत्तीसगढ़ी भाषा के महत्व के बारे में बताया । इस अवसर पर उत्साहपूर्वक छात्रों द्वारा विभिन्न प्रकार के छत्तीसगढ़ी व्यंजन मेले का आयोजन किया गया था । मेले में छात्रों द्वारा फरा,चौसेला,चीला आदि लगाए गए स्टाल के स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद अतिथिगण ,शिक्षकगण एवं छात्रों ने लिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *