हर पर्यटन स्थल पर रखी जायजानी माँ अरपा: डॉ.विनोद

बिलासपुर/ नगर के जाने माने और प्रतिष्ठत प्रबुद्धजनों में ” माँ अरपा ” काव्य संग्रह को लेकर भारी चर्चा है।यह संग्रह अमेजन से मंगाई जा रही है।
शहर के जाने माने प्रतिष्ठित संजीवनी हॉस्पिटल के डॉयरेक्टर डॉ.विनोद तिवारी,यूनिटी हॉस्पिटल के डॉयरेक्टर डॉ.अंकित ठकराल, महामाया आईटीआई के डॉयरेक्टर शत्रुघन लाल साहू ने नगर के वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार केशव शुक्ला की कृति माँ अरपा काव्य संग्रह को लेकर अपने विचार भी व्यक्त किये। इस अवसर पर श्री सूर्या-पुष्पा फाउंडेशन के डॉयरेक्टर गौरव शुक्ला,साहित्य सृजन समिति के डॉयरेक्टर शिवमंगल शुक्ला मौजूद रहे हैं।
डॉ.विनोद तिवारी ने कहा- पर्यटन के मानचित्र पर हमारा बिलासपुर जिला उभरकर सामने आ रहा है। छत्तीसगढ़ के हर पर्यटन स्थल पर ” माँ अरपा ” काव्य संग्रह रखी जानी चाहिए ताकि लोग हमारे शहर की जीवन रेखा एवं वैभव से परिचित हो सकें।यह सँग्रह घर की लाइब्रेरी में संग्रहीत करने योग्य भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *