
बिलासपुर/ शहर के जाने माने प्रतिष्ठित श्री शिशु भवन हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर श्रीकांत गिरी के हाथों तक माँ अरपा काव्य संग्रह पहुंची। विमोचन के इस अवसर श्रीसूर्या-पुष्पा फाउंडेशन के डॉयरेक्टर गौरव शुक्ला ‘ नवल वर्मा (प्रबंधक श्री शिशु भवन), स्वप्निल शुक्ला,पलक जायसवाल जी की गरिमामय उपस्थिति में हुई! डॉ.गिरी जी ने कहा माँ अरपा पढ़ कर लोग अपनी सभ्यता,संस्कृति,परम्पराओं और संस्कार से जुड़ेंगे। माँ अरपा की किताब हर स्कूल ,कालेज की लाइब्रेरियों में रखी जानी चाहिए। और इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के हर पर्यटन स्थल पर यह किताब होनी चाहिए ताकि बिलासपुर की संस्कृति माँ अरपा को जान सके इस कृति के लिए केशव शुक्ला वरिष्ठ पत्रकार ,उपन्यासकार को ह्रदयतल से साधुवाद है और इसके साथ ही नवल वर्मा द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।