छत्तीसगढ़ कर्मचारी/अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले नेहरू चौक में धरना प्रदर्शन का दूसरा दिन

कार्यकारी संपादक एस.पी.शुक्ला की कलम से, आज दिनांक 30/12/2025 को छत्तीसगढ़ कर्मचारी/अधिकारी फेडरेशन के आव्हान पर नेहरू चौक बिलासपुर के पंडाल में जिले भर से आये विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने भाग लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, आज धरना प्रदर्शन का दूसरा दिन था जिसमें अपनी 11 सूत्रीय मांगों के संदर्भ में उसे पूर्ण कराने हेतु शासन से अतिशीघ्र आदेश जारी होने तक कलमबंद धरना जारी रखने पर विशेष जोर देते हुए विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने अपनी बातों को रखा, धरना प्रदर्शन में सभी उपस्थित सदस्यों में भारी खुशी का माहौल देखा गया।आज के इस धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से डा.बी.पी.सोनी,डा.सुनील यादव,डा.अजय भारती, संतोष भारती,किशोर शर्मा,जी.आर.चंन्द्रा,देव कश्यप, प्रमोद टंडन, सीताराम बंजारा, बाबा दीन मलिक,सूरज प्रधान आदि कर्मचारी/अधिकारी गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *