
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करते हुए द्रोणा पब्लिक स्कूल को द एकेडमिक इंसाइट्स एजुकेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड्स एंड समिट 2025 द्वारा “डिस्टिंग्विश्ड स्कूल ऑफ द ईयर 2025 – एकेडमिक रिजल्ट्स एंड डिसिप्लिन” सम्मान से नवाज़ा गया।
यह प्रतिष्ठित सम्मान विद्यालय को उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणामों एवं अनुशासन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. अशोक पांडेय के नेतृत्व में स्कूल निरंतर शिक्षा की गुणवत्ता, नैतिक मूल्यों और समग्र व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान दे रहा है।
विद्यालय सीबीएसई पाठ्यक्रम के अंतर्गत कक्षा नर्सरी से कक्षा 12वीं तक शिक्षा प्रदान करता है और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। विद्यालय का उद्देश्य केवल परीक्षा परिणाम तक सीमित नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और नैतिक मूल्यों का विकास करना है।
इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों में हर्ष का माहौल है। प्रबंधन समिति ने इस सफलता का श्रेय शिक्षकों की समर्पित मेहनत और विद्यार्थियों के निरंतर प्रयास को दिया है।
द्रोणा पब्लिक स्कूल के लिये यह सम्मान विद्यालय को उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणामों, अनुशासन, तथा विद्यार्थियों के समग्र विकास के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता के लिए प्रदान किया गया। विद्यालय के निदेशक डॉ. अशोक पांडेय के दूरदर्शी नेतृत्व में संस्था ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नैतिक मूल्यों एवं अनुशासित वातावरण का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस उपलब्धि का श्रेय हमारे संस्था के समर्पित डायरेक्टर मीनू पांडे प्राचार्य मानसी गोवर्धन,उपप्राचार्य राम मिश्रा सभी शिक्षकों, कर्मठ विद्यार्थियों एवं सहयोगी अभिभावकों को देता हूँ। हम भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के नए मानदंड स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
