
नया रायपुर स्थित शांति शिखर में आयोजित स्नेह मिलन एवं ब्रह्मा भोजन कार्यक्रम में जहाँ पूरे प्रदेश के जनप्रतिनिधि शामिल हुए, वहीं बिलासपुर से आई ब्रह्माकुमारी बहनों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।
मुख्यमंत्री **विष्णु देव साय** इस आध्यात्मिक आयोजन में शामिल हुए, जहाँ उनका स्वागत टिकरापारा सेवा केंद्र प्रभारी वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका मंजू दीदी ने आत्मीयता और सम्मान के साथ किया।
इस अवसर पर बिलासपुर से मंजू दीदी के साथ समीक्षा बहन, गायत्री बहन व ईश्वरी बहन की सहभागिता उल्लेखनीय रही। इन बहनों ने अपने सेवा भाव, अनुशासन और स्नेहपूर्ण व्यवहार से उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों का सत्कार किया।
कार्यक्रम का आयोजन **प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय** द्वारा किया गया था, जिसमें छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्य, कैबिनेट मंत्रीगण एवं नेता प्रतिपक्ष भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री श्री साय ने ब्रह्माकुमारी बहनों के सेवा भाव और आध्यात्मिक योगदान की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायी परंपरा बताया।
बिलासपुर की बहनों की सक्रिय भागीदारी इस बात का प्रतीक है कि आध्यात्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में जिले की सहभागिता निरंतर बढ़ रही है।