विगत दिवस राजकिशोर नगर में हुई लूट एवं सीपत में हुई घटनाओं के संबंध में सराफा एसोसिएशन के साथ आईजी व एसएसपी ने सुरक्षा संबंधी बैठक ली

बिलासपुर। विगत दिनों राजकिशोरनगर स्थित महालक्ष्मी ज्वेलर्स में हुई लूट की घटना और कुछ दिनों बाद सीपत में हुई घटना को मद्देनजर रखते हुए आज एसएसपी रजनेश सिंह ने सराफा व्यापारियों के साथ बिलासा गुड़ी स्थित चेतना हाल में बैठक लिया। इस बैठक में एसएसपी ने सराफा व्यापारियों को सुरक्षा संबंधित पैमाने बताए। बैठक के पहले सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी के नेतृत्व में महालक्ष्मी ज्वेलर्स के अंतरजातीय गिरोह को 24 घंटे के भीतर पकडऩे पर आईजी रामगोपाल गर्ग, एसएसपी रजनेश सिंह, एडिशनल एसपी पंकज पटेल सहित ऑपरेशन गोल्ड में शामिल 11 सदस्यीय टीम को शॉल, मोमेंटो देकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में श्री सोनी ने बिलासपुर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिले के सबसे बड़ी लूट की घटना के आरोपी को बिलासपुर पुलिस ने कड़ी मेहनत और टीम वर्क करते हुए 24 घंटे के अंदर अपराधियों को पकड़कर इतिहास रच दिया। इसके लिए बिलासपुर पुलिस को जितना धन्यवाद दिया जाए व कम है। इस ऑपरेशन में उत्तर प्रदेश पुलिस का सहयोग भी सराहनीय हैं।


  • आम जनता भी पुलिस का हिस्सा: आईजी

आईजी रामगोपाल गर्ग ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर सबसे पूरी जानकारी को समझकर एडिशनल एसपी पंकज पटेल, सीएसपी निमितेश सिंह सहित पूरी टीम एलर्ट रहते हुए अपराधियों तक पहुंचने की तैयारी शुरु कर दी। टीम की कड़ी मेहनत का ही परिणाम है कि 24 घंटे के अंदर गिरोह पकड़ा गया और सामान भी सुरक्षित बरामद हुआ। यूपी पुलिस का सहयोग भी मिला। आईजी ने कहा कि आम जनता भी पुलिस का हिस्सा है। सभी को अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझनी होगी।

सुरक्षा मापदंड की मिली जानकारी
एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि बैठक में सराफा व्यापारियों को सुरक्षा के मापदंड से अवगत कराया गया है। जिले में कुछ दिनों पहले हुुई लूट की घटना चैलेंजिंग थी, लेकिन टीम के सहयोग से अपराधी पकड़े गए हैं। आगे इस तरह की अप्रिय घटना न हो इसके लिए सराफा व्यापारियों को विशेष दिशा निर्देश देकर उसका पालन करने के लिए कहा गया है। उपस्थित सभी सराफा व्यापारियों को दुकानों में आवश्यक रूप से उच्च क्वालिटी के सीसीटीवी लगवाने कहां गया है ।इसके साथ सोने ,चांदी के सामानों को रोजाना लाना ले जाना करना जान और धन दोनों की हानि की संभावनाओं को बढ़ाता है इसलिए दुकान में ही सामान रखने की पुख्ता व्यवस्था करनी चाहिए।

एसएसपी के निर्देशों का होगा पालन
प्रदेश अध्यक्ष श्री सोनी ने कहा कि बैठक में एसएसपी द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का सराफा व्यापारी अमल करेंगे। अप्रैल माह में सदस्यों का नवीनीकरण किया जाएगा जो सराफा व्यापारी बैठक में दिए गए निर्देशों को पुरा नहीं करेंगे उनकी सदस्यता नवीनीकरण नहीं होगी।

ये वो स्पेशल टीम है जो अपराधियों को पकड़ने के लिए आईजी एसएसपी के नेतृत्व मे मिर्ज़ापुर गयी थी आपरेशन गोल्ड नाम इस प्रकार है

  1. उप. पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) श्री निमितेश सिंह परिहार
  2. निरीक्षक श्री किशोर केवट थाना प्रभारी सिरगिट्टी
  3. स.उ. नि. श्री शैलेन्द्र सिंह थाना सरकंडा
  4. प्रधान आरक्षक क्रमांक 277 बलबीर सिंह थाना सरकंडा
  5. प्रधान आरक्षक 303 अतीश पारीक ACCU बिलासपुर
  6. आरक्षक क्रमांक 1148 सरफराज खान थाना तोरवा
  7. आरक्षक क्रमांक 1124 आशीष राठौर थाना सिविल लाइन
  8. आरक्षक क्रमांक 487 वीरेंद्र गंधर्व थाना पचपेड़ी
  9. आरक्षक क्रमांक 1484 सत्य पाटले थाना सरकंडा
  10. आरक्षक क्रमांक 1170 वीरेंद्र साहू थाना सरकंडा
  11. ⁠खोहाली केवेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *