
रायपुर। आशीर्वाद हायर सेकेंडरी इंग्लिश स्कूल, बैरन बाजार, रायपुर के माध्यम से कान्यकुब्ज सभा-शिक्षा मंडल के तत्वावधान में कान्यकुब्ज युवा मंडल द्वारा प्रदेश स्तरीय “कान्यकुब्ज प्रीमियर लीग-2026” का आयोजन सुभाष स्टेडियम, नलघर चौक, रायपुर में किया जा रहा है। दूसरे दिन के रोमांचक मुकाबले में टीम द्रोणाचार्य रायपुर एवं भारद्वाज ब्लास्टर बस्तर की टीमों के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें टीम द्रोणाचार्य ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 224 रन बिना किसी नुकसान के बनाया, जिसमें रोहित तिवारी के नाबाद 140 रन एवं उत्कर्ष मिश्र वो नाबाद 71 रन शामिल है। जिसके जवाब में भारद्वाज ब्लास्टर बस्तर की टीम ने अपने 4 विकेट खोकर 183 रन ही बना पायी। आज के दूसरे मैच पुल बी में चाणक्य चैलेंजर्स एवं परशुराम इलेवन के बीच मुकाबला हुआ जिसमें चाणक्य चैलेंजर्स ने 4 विकेट खोकर 184 रन का लक्ष्य दिया जिसमें शंकी दीक्षित के नाबाद 133 रन शामिल है जिसके जवाब में परशुराम इलेवन ने 7 विकेट खोकर 134 रन ही बना पायी। इसके साथ ही टीम द्रोणाचार्य रायपुर एवं चाणक्य चैलेंजर्स रायपुर की दोनों टीमों ने सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर लिया है। कल का पहला सेमीफाइनल मुकाबला महाकाल इलेवन एवं द्रोणाचार्य इलेवन और दूसरा मुकाबला महर्षि विश्वामित्र इलेवन एवं चाणक्य चैलेंजर्स के बीच खेला जाएगा। आज के कार्यकग में उत्साहवर्धन करने हेतु समाज के अध्यक्ष श्री सुरेश मिश्रा, सचिव श्री राज कुमार दीक्षित, एवं पदाधिकारीगण के साथ बड़ी संख्या में समाज के सदस्यगण उपस्थित थे। विशेष तौर पर श्री अंजय शुक्ला राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त छ.ग. ने आकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया एवं आशीर्वचन दिया।
