
उपविजेता रही महाकाल इलेवन, लवन

रायपुर।आशीर्वाद हायर सेकेंडरी इंग्लिश स्कूल, बैरन बाजार, रायपुर के माध्यम से कान्यकुब्ज सभा-शिक्षा मंडल के तत्वावधान में कान्यकुब्ज युवा मंडल द्वारा 4 दिवसीय प्रदेश स्तरीय “कान्यकुब्ज प्रीमियर लीग-2026” का आयोजन सुभाष स्टेडियम, नलघर चौक, रायपुर में सफलतापूर्वक किया गया। प्रतियोगिता में रायपुर की तीन टीमों सहित बिलासपुर, राजनांदगांव, जगदलपुर, लवन एवं झारसुगुड़ा की कुल 8 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला *महर्षि विश्वामित्र इलेवन, बिलासपुर* एवं *महाकाल इलेवन, लवन* के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लवन की टीम ने 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 118 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बिलासपुर की टीम ने 9.4 ओवर में 5 विकेट खोकर 119 रन बनाकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। *मैन ऑफ द मैच* प्रमोद शुक्ला रहे, जिन्होंने मात्र 9 गेंदों में 33 रनों की विस्फोटक पारी खेली। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अतिथियों एवं खिलाड़ियों के लिए चाय-नाश्ता, दोपहर भोजन एवं सायं हाई-टी की व्यवस्था की गई थी।

छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री अंजय शुक्ला ने ने युवा टीम को इस आयोजन की बधाई देते हुए समाज में होने वाले रचनात्मक कार्यों में अपना भरपूर सहयोग देने का वादा किया। उन्होंने गरीब ब्राह्मण परिवारों में होने वाले विवाह में ₹25000 का सहयोग देने की घोषणा की । आयोजन की भव्यता की सराहना करते हुए खेल भावना के महत्व पर प्रकाश डाला।
संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष श्री वीरेंद्र पांडेय जी ने युवा मंडल के इस प्रयास को सराहते हुए कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज का विस्तार करके पहले प्रदेश लेवल और फिर राष्ट्र के स्तर पर की करना चाहिए और जिसका केंद्र आशीर्वाद भवन रायपुर को बनाना चाहिए। भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता एवं राष्ट्रीय ब्राह्मण सम्मेलन आयोजित करने का मार्गदर्शन दिया।
समाज के अध्यक्ष श्री सुरेश मिश्रा जी द्वारा भी ऐसे गरीब परिवारों के लिए ₹25000 की सहायता राशि की घोषणा की । सभी 8 टीमों के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में वृहद स्तर पर प्रतियोगिता आयोजन का आश्वासन दिया।
सचिव श्री राज कुमार दीक्षित ने संगठित प्रयास से सफल आयोजन हेतु सभी का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि 100 से अधिक युवा परिवारों की सहभागिता से सामाजिक शक्ति में वृद्धि होती है।
चार दिवसीय केकेपीएल के समापन एवं पुरस्कार वितरण अतिथियों श्री अंजय शुक्ला, श्री अमर गिदवानी समाज के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा किया गया। विजेता टीम को ₹21,000 नगद राशि, ट्रॉफी एवं अन्य पुरस्कार श्री संतोष मिश्रा (शंकर मशीनरी) द्वारा स्व. कमला देवी मिश्रा एवं स्व. राम शंकर मिश्रा की स्मृति में प्रदान किए गए। उपविजेता टीम को ₹11,000 नगद राशि एवं ट्रॉफी स्व. योगेश बाजपेयी की स्मृति में श्री शैलेश बाजपेयी (सरस्वती ट्रेडर्स, बिलासपुर) द्वारा प्रदान की गई। उपविजेता टीम को प्रोत्साहन स्वरूप ₹5,100 नगद राशि श्री राघवेंद्र पाठक (स्टेशन रोड) द्वारा स्व. शकुंतला पाठक की स्मृति में दी गई। मैन ऑफ द सीरीज को ₹2,100 नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। बेस्ट बैटर, बेस्ट बॉलर, बेस्ट कैच एवं बेस्ट फील्डर को ₹1,100-₹1,100 नगद राशि श्री अनुराग पांडेय द्वारा स्व. राजेंद्र प्रसाद पांडेय (बच्चा महाराज) की स्मृति में प्रदान की गई। बेस्ट टीम ऑफ द टूर्नामेंट (जगदलपुर टीम) को ₹5,100 नगद राशि स्व. माधुरी शुक्ला की स्मृति में श्री जय शंकर तिवारी द्वारा प्रदान की गई। पूरे टूर्नामेंट में मैन ऑफ द मैच विजेता खिलाड़ियों को ₹1,100-₹1,100 नगद पुरस्कार स्व. विभा पांडेय की स्मृति में श्री प्रभात पांडेय द्वारा प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में कान्यकुब्ज युवा मंडल, कान्यकुब्ज महिला मंडल, समस्त प्रायोजकों एवं सह-प्रायोजकों का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, सचिव राज कुमार दीक्षित, उपाध्यक्ष नीता अवस्थी, उपाध्यक्ष संजय अवस्थी, कोषाध्यक्ष श्री शरद शुक्ला, सहसचिव श्री प्रमोद कुमार मिश्रा, सहसचिव श्री अनुराग पाण्डेय, कार्यकारिणी सदस्यगण एवं कान्यकुब्ज युवा मंडल के संगम तिवारी, प्रभात पाण्डेय, लखन बाजपेयी, राघवेन्द्र पाठक, अभिषेक मिश्रा, आशीष बाजपेयी, अजय बाजपेयी, सोमेश दीक्षित, अमित तिवारी, कान्यकुब्ज महिला मंडल, सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित रहे।