माहेश्वरी महिला संगठन का भव्य रजत उत्सव रायपुर में सम्पन्न–

छत्तीसगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन के तत्वावधान में दो दिवसीय भव्य रजत उत्सव का आयोजन रायपुर स्थित माहेश्वरी भवन में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस गरिमामय अवसर पर बिलासपुर माहेश्वरी सखियों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाते हुए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मंजू जी बांगड़ तथा ज्योति जी राठी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। प्रादेशिक अध्यक्ष श्रीमती शशीजी गट्टानी ने बिलासपुर जिले की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती अंजना जी भूतड़ा एवं जिलासचिव सुधा जी मारदा का आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर नीता जी माहेश्वरी को उनके कार्यकाल में दिए गए अभूतपूर्व सहयोग के लिए सम्मानित कर अवार्ड प्रदान किया गया। पूजा जी टावरी ने नवडायरी प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया, वहीं नमिता जी राठी एवं अदिति राठी ने बसंत पंचमी एवं मकर संक्रांति पर आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त कर बिलासपुर का नाम गौरवान्वित किया।
कार्यक्रम में नवरस पर आधारित नृत्य नाटिका का प्रभावशाली मंचन किया गया, जिसमें वीर रस की प्रस्तुति पूजा टावरी, ज्योति गुप्ता, सरोज खेमानी एवं सुधा मारदा द्वारा की गई। इस प्रस्तुति के लिए बिलासपुर को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ।
इसके अतिरिक्त, छत्तीसगढ़ की सभी समितियों द्वारा रामायण पर आधारित “नवनिधि रामायण” कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसमें बिलासपुर की नीलम जी डागा ने सहभागिता निभाई।
यह रजत उत्सव संगठन की एकजुटता, संस्कृति एवं महिला सशक्तिकरण का प्रेरणादायक उदाहरण रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *