रविवार देर रात रिंग रोड 2 स्थित भाटिया पेट्रोल पंप के दो कर्मचारियों ने पेट्रोल भराने गए युवक पर किया जानलेवा हमला पुलिस ने किया एफ आई आर दर्ज

बिलासपुर= रविवार देर रात रिंग रोड 2 स्थित भाटिया पेट्रोल पंप के दो कर्मचारियों ने पेट्रोल भराने गए युवक पर किया जानलेवा हमला। आरोपियों को बचाने रसूखदार सिविल लाइन थाने में फोन घनघनाते रहे। बताते चलें कि FIR के रिपोर्ट में आवेदक के अनुसार कस्तूरबा नगर निवासी जो कि हरिभूमि प्रेस में कार्यरत हैं, दिनांक 8,3,2026 को रात्रि कालीन 11 बजे ड्यूटी से छुटने के बाद भाटिया पेट्रोल पंप अपने मोटर सायकल में पेट्रोल डलाने गए जहां उपस्थित मनीष दिवाकर को कार्ड से तेल डालने के लिए बोला तो कार्ड से तेल डालने के लिए मना किया गया विवाद करने लगा तब मैं मैनेजर को फोन लगाने लगा इसी बीच मनीष दिवाकर हाथ झापड़ से मारने लगा इसी बीच राज राम आया और हाथ पर पहने चूड़ा से मारपीट करने लगा तथा लात से भी मारपीट किया जिसकी वजह से घड़ी भी पहना था वो टूट गया अश्लील गाली गलौच धमकी दिया गया जो कि cctv में रिकॉर्डेड है इसके बाद घटना को अपने बड़े भाई अनिल कुर्रे को भी बताया मेरे साथ मार पीट करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही की जाए, बताते चलें कि पेट्रोल पंप में इस प्रकार की घटना घटित करना एक बेहद ही चिंताजनक स्थिति है, इस प्रकार की घटना घटित करने वाले के खिलाफ यदि कठोर कार्यवाही नहीं होती है तो शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बड़ा सवालिया निशान खड़ा होता है, क्योंकि पेट्रोल पंप में सीसीटीवी कैमरा लगा होता है यह सबको मालूम होता है लेकिन उसके बाद भी इस प्रकार की घटना को अंजाम देना अपराधियों के हौसले बुलंद की स्थिति को दर्शाता है, अब देखने वाली बात यह है कि इस पूरे मामले में क्या ठोस कार्यवाही होती है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *