
बिलासपुर।
रंगों के पर्व होली के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा रविवार 15 मार्च 2026 को ईदगाह चौक स्थित स्वर्गीय डीपी चौबे स्मृति प्रेस ट्रस्ट भवन में पत्रकारों के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के पत्रकारों और संघ परिवार के पदाधिकारियों ने एक साथ मिलकर आपसी सौहार्द, संवाद और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अतिथियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। समारोह का माहौल भाईचारे और आत्मीयता से सराबोर रहा। इस दौरान वक्ताओं ने समाज में पत्रकारिता की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पत्रकारिता समाज को सही दिशा देने वाला एक सशक्त माध्यम है। सकारात्मक पत्रकारिता से समाज में जागरूकता और समरसता का वातावरण मजबूत होता है।
इस अवसर पर विभाग संघचालक डॉ. राजकुमार सचदेवा, प्रथम हॉस्पिटल के एमडी रजनीश पांडेय, बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजित मिश्रा, जिला संघचालक रामधन रजक, नगर संघचालक प्रदीप शर्मा, विश्व संवाद केंद्र छत्तीसगढ़ प्रांत से डॉ. प्रफुल्ल शर्मा, डॉ. विनोद तिवारी, विभाग कार्यवाह गोवर्धन देवांगन, विभाग प्रचार प्रमुख अजय सूर्यवंशी, जिला प्रचार प्रमुख गोपाल यादव तथा पूर्णेंदु भट्ट विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बिलासपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष तिलक राज सलूजा, वरिष्ठ पत्रकार वीरेन्द्र गहवई, कोषाध्यक्ष किशोर सिंह, सहसचिव हरिकिशन गंगवानी, कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव सहित बड़ी संख्या में पत्रकार और संघ परिवार के पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजित मिश्रा ने सभी अतिथियों, पत्रकारों और संघ परिवार के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आपसी संबंधों को मजबूत करने और संवाद को बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनते हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकार और समाज के विभिन्न संगठनों के बीच सकारात्मक संवाद से समाजहित के कार्यों को नई दिशा मिलती है। सभी ने मिलकर सौहार्द, सहयोग और सामाजिक समरसता की भावना के साथ समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।