श्री हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर 6 दिनों भव्य आयोजन की तैयारी

एसपी शुक्ला कार्यकारी संपादक की कलम से,बिलासपुर में इस वर्ष भक्त शिरोमणि श्री हनुमान जन्मोत्सव भव्य रूप से मनाया जाएगा, छः दिनों तक चलने वाले इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है.. बिलासपुर के दक्षिण मुखी श्री हनुमान मंदिर, जेल चौक फूल बाजार में इस वर्ष भक्त शिरोमणि श्री हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन भव्य तरीके से किया जा रहा है.. आयोजन समिति द्वारा जानकारी दी गई है कि, यह उत्सव 02 अप्रैल 2026 से 07 अप्रैल 2026 तक लगातार छः दिनों तक चलेगा.. इस दौरान प्रतिदिन अलग-अलग प्रकार के भोग वितरण और भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे, मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है और पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना हुआ है..
भंडारा कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:
प्रथम दिवस (02 अप्रैल)
सुबह 7 बजे आरती, 7:30 बजे से पोहा, मटर, बूंदी, 10 बजे हलवा, 12 बजे आरती, 12:30 बजे जीरा राइस, कढ़ी, चना-आलू की सब्जी, शाम 4 बजे हलवा व ऑरेंज बार आइसक्रीम (लगभग 5000 पीस), शाम 7 बजे आरती, 7:30 बजे से पूरी-सब्जी (प्रभु इच्छा तक)
द्वितीय दिवस (03 अप्रैल)
शाम 7 बजे आरती, लेमन राइस (पुलिहाराम) भंडारा, तृतीय दिवस (04 अप्रैल), शाम 7 बजे आरती, खिचड़ी भंडारा
चतुर्थ दिवस (05 अप्रैल)
शाम 7 बजे आरती, सूजी का हलवा, पंचम दिवस (06 अप्रैल)
शाम 7 बजे आरती
खीर का भोग
षष्ठम दिवस (07 अप्रैल)
हवन कार्यक्रम, शाम 7 बजे आरती, पूड़ी-सब्जी का भंडारा,
आयोजन समिति ने शहरवासियों और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *