चौकसे महाविद्यालय में अहद अहमद की शानदार उपलब्धि, तृतीय सेमेस्टर में फिर हासिल किए सर्वोच्च अंक, महाविद्यालय एवं परिवार का नाम किया रोशन

एसपी शुक्ला कार्यकारी संपादक की कलम से,
बिलासपुर- चौकसे महाविद्यालय के बीकॉम एलएलबी तृतीय सेमेस्टर के मेधावी छात्र अहद अहमद ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए विधि संकाय में महाविद्यालय स्तर पर सर्वोच्च अंक प्राप्त किए हैं.. उनकी इस उल्लेखनीय सफलता से महाविद्यालय परिसर में हर्ष और गौरव का माहौल व्याप्त है.. अहद अहमद की यह उपलब्धि केवल एक बार की नहीं है, बल्कि उन्होंने इससे पहले भी प्रथम एवं द्वितीय सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया था। लगातार तीन सेमेस्टर तक शीर्ष स्थान बनाए रखना उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और अध्ययन के प्रति समर्पण को दर्शाता है,महाविद्यालय प्रबंधन एवं विधि विभाग के प्राध्यापकों ने अहद की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक बताया है। प्राध्यापकों का कहना है कि अहद ने न केवल अपनी व्यक्तिगत सफलता सुनिश्चित की है, बल्कि महाविद्यालय की शैक्षणिक गरिमा को भी ऊंचाइयों तक पहुंचाया है, इस अवसर पर विधि तो तय के समस्त गुरुजनों ने अहद अहमद को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया,अहद अहमद ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और मित्रों के सहयोग को दिया है। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और विषय की गहराई से समझ ही उनकी सफलता का मूल मंत्र रहा है, महाविद्यालय परिवार को आशा है कि अहद भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन करेंगे और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *