धर्म जागरण समन्वय एवं वार्ड नंबर 32 शहिद विनोद चौबे नगर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित दिव्यांग शिविर सपन्न

धर्म जागरण समन्वय एवं वार्ड नंबर 32 शहिद विनोद चौबे नगर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित दिव्यांग शिविर जो दिनांक 1 तारीख से 5 तारीख तक लगाया जा रहा है इसी कड़ी में आज तीसरे दिन दिव्यांग जनों के निर्मित हाथ एवं पैर तथा कैलीपर का वितरण कान्य कुब्ज ब्राह्मण समाज से अरविंद दीक्षित जी स्वयं सिद्धा फाउंडेशन के अध्यक्ष समाजसेवी चंचल सलूजा जी एवं कोषाध्यक्ष प्रभात मिश्रा जी एवं प्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञ ललित मखीजा जी एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी श्री उत्कर्ष दुबे जी मंच पर उपस्थित रहे वार्ड पार्षद अमित तिवारी द्वारा सभी को गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन एवं स्वागत किया गया तत्पश्चात मंच संचालन कर रहे भृगु अवस्थी द्वारा इस आयोजन पर संक्षिप्त प्रकाश डाला गया, उद्बोधन में अतिथियों द्वारा इस कार्यक्रम की भूरी-भारी प्रशंसा की गई एवं अधिक से अधिक दिव्यांग जनों को इसका लाभ मिले ऐसी मनसा जाहिर की अंत में अतिथियों के हाथों आए हुए दिव्यांग जनों को उनके कृत्रिम अंग प्रदान किए गए जिन्हें वह पहनकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए अंत में आयोजन करता एवं अतिथियों ने महावीर सेवा सदन कोलकाता से आए हुए डॉक्टर एवं टेक्निशियनों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *