​बिलासपुर के आयोजनों में ‘प्लास्टिक कन्फेटी’ पर रोक लगाने की मांग पर टीम मानवता ने जिले के कलेक्टर नगर निगम को सौपा ज्ञापन


​शहर की प्रमुख समाजसेवी संस्था ‘टीम मानवता’ ने बिलासपुर में आयोजित होने वाली शादियों और सार्वजनिक उत्सवों में बढ़ते प्रदूषण पर चिंता व्यक्त करते हुए जिला कलेक्टर,नगर निगम प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है। संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिला कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त को पत्र सौंपकर CO2 कन्फेटी मशीनों में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक और मेटलाइज्ड पीवीसी के बारीक टुकड़ों पर तत्काल प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया। जो
​पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा है
टीम मानवता के अभिषेक ठाकुर ने बताया कि उत्सवों के दौरान हवा में उड़ाए जाने वाले ये रंग-बिरंगे चमकीले टुकड़े दिखने में भले ही आकर्षक लगें, लेकिन ये असल में ‘साइलेंट किलर’ हैं। ये नॉन-बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक के टुकड़े नालियों को जाम कर रहे हैं और बारिश के साथ मिलकर मिट्टी व जल स्रोतों को जहरीला बना रहे हैं। सबसे गंभीर बात यह है कि आवारा पशु और पक्षी इन्हें भोजन समझकर खा लेते हैं, जो उनके लिए जानलेवा साबित हो रहा है।
​प्रशासन से की गई मुख्य मांगें:
​शहर में प्लास्टिक और सिंथेटिक कन्फेटी के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।
​इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों और मैरिज गार्डन संचालकों को केवल ताजे फूल या बायोडिग्रेडेबल कागज के उपयोग के निर्देश दिए जाएं।
​नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जाए।

टीम मानवता ने शहरवासियों और मैरिज गार्डन संचालकों से भी अपील की है कि वे अपनी खुशियों के जश्न में पर्यावरण की बलि न दें। संस्था ने सुझाव दिया है कि प्लास्टिक की जगह ताजे फूलों की पंखुड़ियों का उपयोग करे जो एक बेहतर और सुंदर विकल्प है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *