सक्ती जिला स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुआ अत्यंत हृदय विदारक और व्यथित करने वाला हादसा

सक्ति स्थित वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर विस्फोट की इस दुखद घटना में कई श्रमिक भाइयों की असमय मृत्यु और अनेक के गंभीर रूप से घायल होने की खबर ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है। यह केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि कई परिवारों के सपनों और सहारों के टूटने का दर्द है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों मेंu स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।इस घटना के संबंध में काजू महाराज युवा नेता कांग्रेस ने श्रीसूर्या पुष्पा पोर्टल न्यूज से चर्चा करते हुए बताया कि ऐसी दुर्घटनाओं के घटित होने के पूर्व प्लांटों के सतत् मानीटरिंग की जरूरत है और उनके रखरखाव पर नजर रखना अत्यंत जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *