
एस पी शुक्ला कार्यकारी संपादक की कलम से,

बिलासपुर समाचार,आज दिनांक 24/05/2026 को आसमां सिटी सकरी निवासी सेवा निवृत्त उप निरीक्षक गंगाप्रसाद बंजारे द्वारा अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ अपने 64 वें जन्मदिन एवं शादी की सालगिरह के उपलक्ष्य में कल्याण कुंज वृद्धाश्रम मसानगंज में उपस्थित होकर फल वितरित कर, बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त कर धूमधाम से मनाया गया, इस अवसर पर उनके साथ उनकी धर्मपत्नी उर्मिला बंजारे, पुत्र धर्मेश बंजारे, सुपुत्रियां संगीता, शकुंतला, मंजुला, मधुबाला,बरखा, प्रीति, ममता, बहू वीणा, दामाद डाक्टर रमेश वैष्णव तथा राकेश पहारी उपस्थित थे,साथ ही विशेष रुप से श्रीसूर्या पुष्पा फाउंडेशन के डायरेक्टर गौरव(उत्कर्ष) शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित थे, उन्होंने श्रीसूर्या पुष्पा पोर्टल न्यूज को बताया कि आज इस कार्यक्रम में उपस्थित बुजुर्ग माताओं एवं पिता तुल्य वृद्ध जनों से आशीर्वाद प्राप्त कर उनके सानिध्य में उन्हें आत्म संतुष्टि प्राप्त हुई है, ऐसे कार्यक्रमों से जो बुजुर्ग माता-पिता वृद्धाश्रम में निवास कर रहे हैं उन्हें भी एक सुखद अहसास का अनुभव होता है, सभी को अपनी खुशी उनके साथ बांटना सभी के लिए एक यादगार अनुभव साबित होगा, श्रीसूर्या पुष्पा फाउंडेशन हर समय बीच बीच में ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करते रहता है,मसानगंज स्थित कल्याण कुंज वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की विशेष देखभाल की जाती है जिससे सभी संतुष्ट हैं।