
बिलासपुर प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में कल दिनांक 25 मई 2026, सोमवार को भव्य “हेल्थ इवैल्यूएशन कैंप” का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक प्रेस क्लब, राघवेंद्र राव सभा भवन परिसर में आयोजित होगा। शिविर में बॉडी वेट, विसरल फैट, शारीरिक आयु, मसल्स मास, लाइफस्टाइल मैनेजमेंट एवं पर्सनलाइज्ड डाइट प्लान संबंधी स्वास्थ्य जांच और परामर्श दिए जाएंगे। इस शिविर में विशेष रूप से डेंटिस्ट डॉ राजकुमार गुप्ता, सीनियर हेल्थ वैलनेस फिटनेस कोच के.आर. प्रधान, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप तिवारी, फिटनेस कोच अमिता मैडम और एक्यूप्रेशर थेरेपिस्ट मनीष कोन्हेर अपनी सेवाएं देंगे। रजिस्ट्रेशन हेतु 7415172880 पर संपर्क किया जा सकता है।