रायपुर में प्रस्तावित ज्वैलरी पार्क बनने की दिशा में बड़ा कदम इसी कड़ी मे 28 जून रविवार को बिलासपुर मे सराफा महासम्मेलन का आयोजन

आज CSIDC कार्यालय, रायपुर में माननीय राजीव अग्रवाल अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन से छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा सप्रेम भेंट की गई जिसमें रायपुर में प्रस्तावित “ज्वैलरी पार्क” की ऐतिहासिक स्वीकृति हेतु छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक आभार एवं बधाई प्रेषित की, एवं आत्मीय वातावरण में ज्वैलरी पार्क के शीघ्र क्रियान्वयन, भूमि आवंटन, आधारभूत संरचना एवं प्रदेश के हजारों सुनार/छोटे सराफा कारीगरों को शासकीय योजनाओं में प्राथमिकता देने पर सकारात्मक एवं विस्तृत चर्चा हुई।माननीय अध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि “ज्वैलरी पार्क” छत्तीसगढ़ के सराफा उद्योग को राष्ट्रीय पहचान दिलाएगा एवं “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को मजबूती देगा,
साथ ही 28 जून 2026, रविवार को बिलासपुर में आयोजित “सराफा महा सम्मेलन” हेतु उन्हें सादर आमंत्रित किया गया। सम्मेलन में “सुरक्षा प्रथम”, BIS कार्यशाला एवं व्यापारी कल्याण के विषयों पर उनका मार्गदर्शन प्रार्थनीय है।सराफा समाज की एकजुटता एवं उनके आशीर्वाद से सराफ एसोसिएशन का सपना साकार होने जा रहा है, उपरोक्त जानकारी कमल सोनी प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन/
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, CCCI द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *