जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुई कार्रवाई से आहत, भाजपा नेता रसीद बख्श ने दिया इस्तीफा, समाजसेवा जारी रखने का संकल्प

*बिलासपुर, 25 जुलाई।* दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दिल्ली पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से आहत होकर भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य *रसीद बख्श* ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है।

बिलासपुर प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में रसीद बख्श ने कहा कि NEET परीक्षा में हुई अनियमितताओं, छात्रों के आंदोलन तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उत्पन्न परिस्थितियों से वे अत्यंत आहत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों की मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं की गई, जिसके कारण उनका पार्टी से विश्वास समाप्त हो गया।

रसीद बख्श ने बताया कि वे भाजपा के *गंनियारी मंडल* के सक्रिय सदस्य थे और उन्हें पार्टी की सदस्यता केंद्रीय मंत्री *मनसुख मांडविया* के माध्यम से प्राप्त हुई थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके साथ *चार अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं* ने भी पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया है।

पत्रकारों के प्रश्नों के उत्तर में उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान में वे किसी राजनीतिक दल में शामिल नहीं होंगे और *समाजसेवी के रूप में जनसेवा* करते रहेंगे। कांग्रेस में शामिल होने संबंधी प्रश्न पर उन्होंने कहा कि _“ऐसी कोई संभावना नहीं है।”_

पत्रकार वार्ता के दौरान बिलासपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *