
बिलासपुर। शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मंगला धुरीपारा में शुक्रवार को विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन एवं बैठक संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता प्रबंधन समिति अध्यक्ष शिरोमणि पटेल ने की। बैठक में विद्यालय के समग्र विकास, भवन, पेयजल, शौचालय एवं शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर आवश्यक प्रस्ताव पारित किए गए।
इस अवसर पर प्राचार्य जे.जे. सिंह ने कहा कि प्रबंधन समिति के सहयोग से विद्यालय को और बेहतर बनाया जाएगा। वार्ड पार्षद रमेश पटेल ने भी विद्यालय विकास में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
बैठक के पश्चात प्राचार्य श्री जे.जे. सिंह, वार्ड पार्षद रमेश पटेल, अध्यक्ष शिरोमणि पटेल, सदस्य विनीता केशरवानी, ममता शर्मा सहित नवगठित प्रबंधन समिति के समस्त सदस्यों, प्राथमिक से उच्चतर माध्यमिक के विद्यार्थियों एवं समस्त विद्यालय स्टाफ द्वारा केंद्र सरकार के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया।
इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी ने अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संकल्प लिया।