
रायपुर। श्रद्धा की पुकार।
शीतला तालाब, महादेव घाट रोड, राममूर्ति के पास पिछले 4 महीने से साईं बाबा की एक पावन मूर्ति खुले आसमान के नीचे एक वृक्ष के तले विराजमान है।
जानकारी के अनुसार किसी श्रद्धालु द्वारा श्रद्धावश मूर्ति यहां स्थापित की गई थी। परंतु बाद में उसे छोड़ दिया गया। तब से मूर्ति धूप, वर्षा और धूल में विराजमान है।
सच्चे साईं भक्तों ने हाथ जोड़कर विनम्र अपील की है कि यदि कोई श्रद्धालु साईं बाबा को अपने घर, कार्यालय या मंदिर में ससम्मान स्थापित करना चाहता है तो वह आगे आए। भक्तों का कहना है कि हमारे आराध्य को इस प्रकार खुले में देखकर हृदय व्यथित हो जाता है।
हमारा उद्देश्य किसी की निंदा करना नहीं है। हमारी केवल यही प्रार्थना है कि साईं नाथ को एक पवित्र एवं सुरक्षित स्थान प्राप्त हो, जहां नित्य पूजा-अर्चना हो सके।
भक्तों का निवेदन
- कोई साईं भक्त मूर्ति को अपने घर, कार्यालय या मंदिर में स्थापित कर पुण्य का भागी बने
- जब तक स्थाई व्यवस्था न हो, प्रशासन द्वारा अस्थाई शेड की व्यवस्था की जाए
- इच्छुक श्रद्धालु संपर्क कर सकते हैं -8103612005