
बिलासपुर, 2 अगस्त 2026। पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक चेतना का अनूठा संदेश देते हुए श्रीसूर्या पुष्पा फाउंडेशन द्वारा रविवार को कृष्णापुरम, रायपुर रोड, बिल्हा मोड़ एवं हिरीं थाना परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ हिरीं थाना प्रभारी दामोदर मिश्रा के करकमलों से हुआ। पर्यावरण और समाज सेवा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए फाउंडेशन की ओर से उन्हें मोमेंटो और शॉल भेंट कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर श्री मिश्रा ने कहा कि “आज के समय में पेड़ लगाना सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन बचाने का संकल्प है। श्रीसूर्या पुष्पा फाउंडेशन का ‘एक पेड़ माता-पिता के नाम’ अभियान अनुकरणीय है। पुलिस और समाज मिलकर ही बिलासपुर को हरा-भरा बना सकते हैं।”

पदाधिकारियों ने लिया पौधों की देखभाल का संकल्प
इस पुण्य अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक गौरव शुक्ला, डॉ. रमेश वैष्णव, धर्मेश बंजारे कमलेश गुप्ता, , राघव साहू, अभय दुबे एवं टिकेश्वर शाव दीपक शर्मा हनु वैष्णव सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी भी सहभागी बने। जिनमें प्रमुख रूप से चंचल सलूजा, नीरज गेमनानी, दीपा यादव, सोनिया साहू शामिल थे। सभी ने मिलकर छायादार और फलदार पौधे लगाए तथा उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

संस्थापक गौरव शुक्ला ने भी कहा कि “हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वृहद वृक्षारोपण किया गया। हमारा उद्देश्य सिर्फ पौधे लगाना नहीं, बल्कि उन्हें बड़ा करना है। ‘एक पेड़ माता-पिता के नाम’ के माध्यम से हम प्रकृति और अपने माता-पिता दोनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त कर रहे हैं। साथ ही मैं सभी सामाजिक संगठनों और पुलिस प्रशासन का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने इस अभियान को सफल बनाया।”
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा, स्कूली बच्चे और पुलिस जवान उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में हरियाली और पर्यावरण बचाने का संदेश गूंजा।